विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मरीजों के बीच पौष्टिक आहार वितरित

मरीजों को डॉक्टर की सलाह अनुसार नियमित रूप से दवा का सेवन करना चाहिए

त्रिवेणीगंज. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी त्रिवेणीगंज शाखा के बैनर तले अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करना था. मरीजों को सेब, संतरा, अनार, केला, अंगूर व बिस्कुट आदि प्रदान किए गए. पौष्टिक आहार पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने रेड क्रॉस सदस्यों के इस मानवीय पहल की सराहना की. कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी त्रिवेणीगंज शाखा के चेयरमैन मनोज रोशन सहित रेडक्रॉस से जुड़े डॉ इंद्रभूषण, बसंत कुमार, हीरा प्रसाद सिंह, संत सरोज, दीपक कुमार, राजेश कुमार, रिंकेश कुमार, सतीश कुमार आलोक आदि सदस्यों ने वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से उनका हालचाल भी जाना. चेयरमैन मनोज रोशन ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक आहार का विशेष महत्व है. मरीजों को डॉक्टर की सलाह अनुसार नियमित रूप से दवा का सेवन करना चाहिए. समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए. उन्होंने साफ-सफाई, संतुलित भोजन और सकारात्मक सोच को बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी बताया. मौके पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ सिद्धांत समेत अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >