अब गांव में ही मिलेगी जमा व निकासी की सुविधा : मंत्री

बसंतपुर प्रखंड की सातनपट्टी पंचायत के वार्ड 09 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ सोमवार को बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह छातापुर विधानसभा के विधायक नीरज कुमार बबलू ने फीता काट किया.

मंत्री ने सीएसपी का किया उदघाटन रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड की सातनपट्टी पंचायत के वार्ड 09 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ सोमवार को बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह छातापुर विधानसभा के विधायक नीरज कुमार बबलू ने फीता काट किया. इस मौके पर पंचायत के मुखिया सुरेंद्र पासवान ने उन्हें मिथिला परंपरा अनुरूप स्वागत किया. केंद्र संचालक निकेश कुमार मेहता व ग्रामीणों को मंत्री ने धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां के लोगों को 24 किलोमीटर दूरी तय कर के वीरपुर सेंट्रल बैंक रुपये निकासी के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब इन परेशानी से यहां के लोगों को छुटकारा मिल जायेगा. मंत्री ने कहा कि समाज से सभी वर्ग के लोगों को डीबीटी के माध्यम से किसान सम्मान योजना व बिहार सरकार के द्वारा सभी महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि दी जायेगी. ग्राहक सेवा संचालक निकेश कुमार मेहता ने बताया कि बैंकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन संबंधित सभी कार्य किया जायेगा. इस मौके पर किरण कुशवाहा, सुशील कुमार मेहता, बबन कुमार मेहता, पवन कुमार मेहता, अरुण कुमार मेहता, मुकेश कुमार राय, सत्यनारायण साह, बलराम साह, नंदू झा, विवेकानंद झा, सदानंद मालाकार, गणेश मेहता, धर्मेंद्र पासवान, दिनेश मेहता, नीरज झा, धर्मेंद्र झा, रमेश मेहता, मो कादिर, मो बबलू, रामजी मेहता, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >