कांग्रेस कार्यालय में नव मनोनीत जिला अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने की

-कहा, बूथ लेवल पर संगठन को किया जायेगा मजबूत सुपौल. कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने की पहल के तहत युवा नेता अनुपम ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला. इस मौके पर आयोजित दायित्व ग्रहण कार्यक्रम में अनुपम ने पहली बार अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनके लिए कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. जिसे राहुल गांधी के विश्वास के साथ निभाना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे. कहा कि सुपौल कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है. आज भी यहां पार्टी के लिए व्यापक संभावनाएं मौजूद है. जरूरत है तो केवल मेहनत, लगन और जमीनी संघर्ष की. उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा और हर उस कार्यकर्ता को अवसर मिलेगा जो मिलजुलकर काम करना चाहता है. नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वे अनुभवी और युवा नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन निर्माण पर विशेष ध्यान देंगे. साथ ही, नए लोगों को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं को वापस लाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद, वैचारिक प्रशिक्षण और आंदोलन खड़ा करने को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि पार्टी आमजनों, शोषितों और युवाओं की आवाज बनकर उभरेगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम का स्वागत करते हुए उन पर भरोसा जताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने की. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे. इस मौके पर डॉ विश्वनाथ सरार्फ, सुभाष सिंह, अभिय तिवारी, शत्रुघ्न चौधरी, शिवनंदन यादव, कौशल यादव, मो उस्मान, मो सगीर आलम, सच्चिदानंद यादव, लक्ष्मण झा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, स्वाति मंडल, मनोज यादव, अंकित झा, श्याम भगत, प्रभात कुमार सिंह, पवन मिश्र, अंसार आलम, विजय मिश्र, प्रेमनाथ झा, कुलदीप सहनोगिया, मो बदरूउद्दीन, अमित कुमार झा, मो तनवीर, अशोक मंडल, राहुल यादव, मो अफरोज, रत्नेश्वर झा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >