थाना परिसर पिपरा में गुरुवार के अपराह्न पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया गया. नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष किशोर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस पुलिस पब्लिक मीट में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे. अंचल अधिकारी उमा कुमारी भी उपस्थित थी. बैठक में परिचय उपरांत पुलिस प्रशासन से अपेक्षा और सुझाव मांगे गए. उपस्थित लोगों ने अपनी अपनी बात कही. पुलिस प्रशासन से शिकायत की भी चर्चा की गई. जन प्रतिनिधियों वो आम लोगों की थाना में उपेक्षा की भी चर्चा हुई. सूखा नशा, अतिक्रमण, शराब की बिक्री, आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटना, जमीन विवाद आदि जन समस्याओं पर भी चर्चा हुई. समाज सेवी शत्रुघन यादव उर्फ बुच्चन यादव ने 2 साल पूर्व हुए दीप नारायण पौद्दार हत्याकांड की अब तक उद्भेदन न होने का मामला जोर-जोर से उठाया. उनका कहना था कि यदि उद्भेदन हुआ तो आम लोगों या पीड़ित पक्ष से क्यों नहीं बताया गया.
थाना अध्यक्ष ने पुलिस पब्लिक मीट में आए आगुन्तकों का किया आभार प्रकट
डीएस इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर मो वली ने पिपरा नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 में शराब तस्करी पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया. पूर्व प्रधानाध्यापक बद्रीनारायण गुप्ता, पूर्व मुखिया लक्ष्मीकांत भारती, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार पौद्दार, पैक्स अध्यक्ष महेंद्र साहू, मुखिया प्रतिनिधि विपिन यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जगदीश मंडल, मकसूद अहमद खान आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें. पिपरा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मन्नू ने पुलिस पब्लिक समन्वय की बात कहते हुए अपने-अपने जिम्मेवारियों का निर्वहन करने की बात कही. पदस्थापित थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने सभी की बात सुनने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता नशे के कारोबार पर लगाम, अपराध नियंत्रण, उद्भेदन के साथ जमीन विवाद का कानून के दायरे में समाधान करना भी शामिल है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई सूचना उन्हें मिलती है तो वे तत्काल उन्हें बताएं या मोबाइल पर सूचना दें. उनकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी. थाना अध्यक्ष ने पुलिस पब्लिक मीट में आए आगुन्तकों का आभार प्रकट किया. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, राजेश्वर विश्वास, गिरधारी मुखिया, नवीन वर्मा, तेज नारायण सिंह, शिव शंकर झा उर्फ बुच्चन झा, मो जियाउर रहमान , शाहिद खान, दिनेश कुमार यादव, किशोर कुमार सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी ,अजय कुमार, नवीन कुमार, रंजीत कुमार मंडल, श्याम किशोर ठाकुर, प्रमोद खान, सत्येंद्र यादव, हेमनारायण मंडल, मो इरफान, जेपी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.