ऑपरेशन सिंदूर की सफलता लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध रोष प्रकट किया.

सरायगढ़ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में प्रखंड क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम भव्य तिरंगा यात्रा निकाला. तिरंगा यात्रा बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही से निकाल कर हॉस्पिटल रोड, एनएच 327 ए पर भपटियाही बाजार, एनएच 27 सहित अन्य जगह पर भ्रमण कर प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंची. जहां यात्रा का समापन किया गया. तिरंगा यात्रा के दौरान देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया गया. तिरंगा यात्रा के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध रोष प्रकट किया. वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूरी दुनिया ने हमारी सेना के पराक्रम को सराहा है. अब कोई भी दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है. इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, सूर्य नारायण मेहता, विजय कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर ठाकुर, चंदन कुमार गुप्ता, सुखदेव पंडित, देवचंद सरदार, मिश्रीलाल गुप्ता, शिवराम यादव, रामप्रसाद मंडल, उपेंद्र शर्मा, अजय सिंह, लालेश्वर प्रसाद, नरेंद्र मुखिया, राम नारायण शर्मा, देवनारायण मेहता, विद्यानंद शर्मा, विनोद कुमार, चंदेश्वर शर्मा, रमेश राम, अशोक कुमार सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >