सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में 09 से 13 मार्च तक राष्ट्रीय कार्यशाला

वर्तमान समय में सेमीकंडक्टर तकनीक वैश्विक अर्थव्यवस्था और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों की आधारशिला बन चुकी है

सुपौल सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 09 से 13 मार्च 2026 तक स्मार्ट इनोवेशन इन सेमिकंडक्टर डिवाइसेज, फोटोनिक्स एंड इंटेलिजेंट ऑटोमेशन” विषय पर एक सप्ताह का राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित किया जाएगा. यह कार्यशाला बिहार कॉन्सिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रायोजन में आयोजित होगी. कार्यशाला का उद्घाटन 09 मार्च को सुबह 10 बजे महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया जाएगा. पांच दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में लगभग 23 तकनीकी व्याख्यान और 6 प्रायोगिक डेमोंस्ट्रेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे. कार्यशाला के संयोजक डॉ चंदन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम सेमिकंडक्टर डिवाइस, फोटोनिक्स और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में नवीनतम शोध और नवाचारों को समझने का अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सेमीकंडक्टर तकनीक वैश्विक अर्थव्यवस्था और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों की आधारशिला बन चुकी है. स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन, डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें माइक्रोचिप्स के माध्यम से संचालित होती हैं. उन्होंने बताया कि कार्यशाला में सेमीकंडक्टर डिवाइस फिजिक्स, फेब्रिकेशन तकनीक, एडवांस डिवाइस मॉडलिंग, फोटोनिक्स डिवाइस एवं सर्किट, बायोसेंसिंग एप्लिकेशन, वीएलएसआई डिजाइन तथा इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमेशन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अचुदानंद मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय कार्यशालाएं छात्रों और शोधार्थियों को नवीनतम तकनीकी विकास से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि सेमिकंडक्टर और फोटोनिक्स जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ऐसे आयोजन छात्रों को वैश्विक स्तर के शोध एवं नवाचार से परिचित कराते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >