बलभद्रपुर पंचायत में वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चलाया सदस्यता अभियान

स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त पुल व सड़क बनाने के लिए भी अपील किया

बलुआ बाजार. प्रखंड अंतर्गत बलभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 एवं 04 के महादलित बस्ती में बुधवार को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में वीआईपी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान उन्होंने समाज के दबे कुचले अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करने वाली वीआईपी पार्टी है. जो सभी समाज के लोगों को सम्मान देना है. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम-सभी को इस बार छातापुर से स्थानीय लोगों को चुनकर विधानसभा भेजना होगा. तभी छातापुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा. वहीं बलभद्रपुर पंचायत से कोचगामा पंचायत जाने के क्रम में वीआईपी नेता संजीव मिश्रा को स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त पुल व सड़क बनाने के लिए भी अपील किया. इस मौके पर छातापुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार मुखिया, प्रवक्ता विकास कुमार, बलभद्रपुर पंचायत के मुखिया मो तौहीद आलम, रामजीवन मुखिया, रौशन चौधरी, रमन चमण, सूरज सादा, प्रकाश मुखिया, नसीब लाल सादा, हरि मिश्रा, शुभम वर्मा, मोनू मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >