नगर पंचायत क्षेत्र का हुआ सीमाकंन, लगाये गये वेलकम द्वार

नगर पंचायत क्षेत्र की सीमा रेखांकित करने हेतु स्वागत द्वारों का निर्माण कराया गया है

राघोपुर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नगर पंचायत सिमराही में विकास योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू हो गया है. इस दौरान जहां नगर के कई वार्डों में सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है. वहीं नगर की सुंदरता और पहचान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर भव्य स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया है. नगर में प्रवेश करते ही ये स्वागत द्वार आमजन एवं आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. सिमराही को एक विशिष्ट पहचान प्रदान कर रहे है. नगर पंचायत द्वारा आधुनिक डिजाइन में तैयार किए गए इन स्वागत द्वारों पर नगर का नाम उकेरा गया है. जिससे नगर का प्रवेश द्वार अब और अधिक आकर्षक एवं भव्य नजर आ रहा है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्वागत द्वार बनने से नगर की सौंदर्यात्मक छवि में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. बाहर से आने वाले लोगों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. इसके अलावा नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर दर्शाने के लिए भी साइनेज बोर्ड लगाया जा रहा है. इस संबंध में नगर पंचायत सिमराही की कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली ने बताया कि नगर पंचायत का मुख्य उद्देश्य शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिकों में अपने नगर के प्रति गर्व की भावना विकसित करना है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की सीमा रेखांकित करने हेतु स्वागत द्वारों का निर्माण कराया गया है. बताया कि स्वागत द्वार किसी भी नगर की पहचान का प्रतीक होते है. सिमराही में लगाए गए ये स्वागत द्वार नगर की अलग पहचान स्थापित कर रहे है. नगर पंचायत द्वारा स्वागत द्वार निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण एवं अन्य विकासात्मक कार्य भी लगातार कराए जा रहे हैं. आने वाले समय में नगर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई योजनाएं प्रस्तावित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >