युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है

अब तक नहीं हुई शव की पहचान, नहीं मिला सिर – नदी किनारे दो बोरियों में शव का कई हिस्सा बरामद निर्मली. सुपौल नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमाहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित परड़ी गांव में बिहुल नदी किनारे एक युवती का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ. शव को दो अलग-अलग बोरियों में बंद कर फेंका गया था और उसके शरीर के पांच टुकड़े किए गए थे. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शनिवार की दोपहर नदी किनारे से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ, जब लोग वहां पहुंचे तो बोरियों में शव के टुकड़े दिखाई दिए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने लगभग 100 मीटर के दायरे में दो अलग-अलग बोरियों से शव के विभिन्न हिस्से बरामद किए, लेकिन अब तक सिर नहीं मिला है. जिससे शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करीब पांच-सात दिन पहले की गई होगी. शव फूल चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसे कई दिनों तक छुपाकर रखा गया होगा और बाद में नदी किनारे फेंक दिया गया होगा. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सिर की तलाश जारी है और पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है. हत्या और शव को ठिकाने लगाने की साजिश के पीछे की वजह तलाशने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस शव की पहचान के लिए प्रकिया तेज कर दी है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्या का खुलासा करने का दावा कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >