संगीत वाद्ययंत्र व आईसीटी लैब का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य अर्चना मेहता, स्थानीय मुखिया चंदन राम व समाजसेवी सुशील मेहता ने शिरकत की

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय समदा में गुरुवार को संगीत वाद्ययंत्र तथा आईसीटी लैब का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य अर्चना मेहता, स्थानीय मुखिया चंदन राम व समाजसेवी सुशील मेहता ने शिरकत की. जिप सदस्य ने बताया कि करीब ढाई लाख के संगीत साजो सामान विद्यालय को उपलब्ध कराया गया है. आधुनिक तकनीक के यह साजो सामान विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी. साथ ही आईसीटी लैब में अभी आठ कंप्यूटर लगाए गए है. जो विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगा. जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे. कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार झा, उदय प्रकाश पंचम, सुरेन्द्र कुमार, राजन कुमार, प्रीति कुमारी, कौशल किशोर, मंटू कुमार, बेलाल, नीतीश मिश्र, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >