बहुचर्चित टेंट संचालक छोटेलाल यादव हत्याकांड का इनामी आरोपित बंटी यादव गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कांड संख्या 153/23 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे टेंट संचालक छोटेलाल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी बंटी कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.

एसटीएफ व राघोपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फारबिसगंज से धराया मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार आरोपित बंटी कुमार यादव राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहारा वार्ड नंबर 11 का निवासी राघोपुर. थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कांड संख्या 153/23 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे टेंट संचालक छोटेलाल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी बंटी कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपित की गिरफ्तारी फारबिसगंज से एसटीएफ और राघोपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई. गिरफ्तार आरोपित बंटी कुमार यादव राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहारा वार्ड नंबर 11 का निवासी बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार, धरहरा गांव निवासी टेंट संचालक छोटेलाल यादव की निर्मम हत्या के बाद से ही बंटी कुमार यादव फरार था. वह इस हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपित था. गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. फरारी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, इस आधार पर एसटीएफ की टीम ने राघोपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर विशेष रणनीति बनाई और संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान आरोपित ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे सफल नहीं होने दिया. मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि कांड संख्या 153/23 धरहारा निवासी टेंट संचालक छोटेलाल यादव की हत्या से जुड़ा हुआ है. जिसमें बंटी कुमार यादव मुख्य आरोपित था. उन्होंने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी से हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्या के कारणों, इसमें शामिल अन्य लोगों और साजिश से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही आरोपित के आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान वह किन-किन स्थानों पर छिपा रहा और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >