बिहार के मोहर्रम जुलूस में ऑपरेशन सिंदूर और ब्रम्होस मिसाइल की झांकी, बोले युवा- 'मुस्लिम से पहले हम भारतीय…'

Muharram 2025: मोहर्रम को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं. इस बीच सुपौल जिले में जुलूस के दौरान सामाजिक सौहार्द और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर और ब्रम्होस मिसाइल की झांकी लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है.

Muharram 2025: बिहार में मोहर्रम को लेकर विभिन्न जिलों में ताजिया जुलूस निकाले जाने को लेकर तैयारी जोरों पर है. सभी जिलों में प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है. इस बीच खबर सुपौल जिले से है जहां, मोहर्रम का मातम देश भक्ति के रंग में रंगा दिखेगा. जुलूस के दौरान सामाजिक सौहार्द और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर और ब्रम्होस मिसाइल की झांकी लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है.

दिया जायेगा बेहद खास संदेश

बता दें कि, जिला मुख्यालय में मुहर्रम जुलूस के दौरान सामाजिक समरसता और देश के प्रति सम्मान की अनूठी मिसाल देखने के लिए मिलेगी. इस दौरान विभिन्न समुदायों की सहभागिता का संदेश दिया जाएगा. वहीं, इस बार के जुलूस में विशेष आकर्षण का केंद्र ऑपरेशन सिंदूर के तहत बनाई गई सुपर सैनिक ब्रह्मोस मिसाइल की मॉडल झांकी रहेगी, जिसे स्थानीय युवाओं के द्वारा तैयार किया है. बता दें कि, इस कार्य को राजा मुराद, जावेद अख्तर, दानिश वकार, प्रिंस छोटू, शहाबुद्दीन, इरशाद हुसैन पप्पू, नसीम इकबाल और राशिद आलम उर्फ जुम्मन द्वारा तैयार कराया गया.

बोले युवा- ‘मुस्लिम से पहले हम भारतीय…’

जुलूस के दौरान तेज गति और सटीकता के लिए जानी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतीकात्मक झांकी न केवल देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगी बल्कि युवाओं के राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और रचनात्मकता का भी परिचय देगी. युवाओं का कहना है कि, पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे महत्वपूर्ण मिसाइल ब्रम्होस मिसाइल था. दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में यह माहिर मिसाइल है. आगे उनका यह भी कहना था कि, आपसी सौहार्द का उद्देश्य दिया जाएगा. हम मुस्लिम से पहले भारतीय हैं और आज यह झांकी निकाली जाएगी.

(सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट)

Also Read: कौन हैं बिहार की IPS दीक्षा… जिन्हें हाई प्रोफाइल गोपाल खेमका मर्डर केस की सौंपी गई कमान, छाई सुर्खियों में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >