कैलाशपुरी मेला का उद्घाटन सांसद करेंगे आज

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार करेंगे.

कटैया-निर्मली. उत्तर बिहार में प्रसिद्ध पिपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पथरा उत्तर पंचायत में आयोजित पौष पूर्णिमा मेला का शुभारंभ शनिवार को सांसद दिलेश्वर कामैत करेंगे. मेला सचिव सुनील कुमार ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौष पूर्णिमा के दिन मेला का उद्घाटन दिन के तीन बजे किया जाएगा. समारोह में मुख्य अतिथि पिपरा विधायक रामविलास कामत, नगर परिषद सुपौल अध्यक्ष राघवेन्द्र झा, पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव शामिल होंगे. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार करेंगे. बता दें कि यह मेला हर वर्ष पौष पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है. जो पूस मास के पूर्णिमा से प्रारंभ होकर दस दिनों तक लगता है. यहां स्थापित माता बिषहरी की खंडित प्रतिमा जो हजारों साल पुरानी है. जिसे दूध लावा चढ़ाने के लिए पूर्णिमा के दिन दंड प्रणाम देने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है. इस मेला का उल्लेख सन् 1902 ई के खतियान में अंकित है. कोशी की विभीषिका और 1934 ई में आई विनाशकारी भूकंप इस मेला को अपने आगोश में ले लिया. जिसके बाद मेला अपने पुराने अस्तित्व में अब तक नहीं लौट पाया है. स्थानीय लोग आपसी सहयोग और सार्वजनिक चंदा कर मेला का आयोजन करते आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >