निशुल्क जांच शिविर में 200 से अधिक मरीजों का किया गया इलाज

शिविर में बड़ी संख्या में घुटने के दर्द से पीड़ित मरीज पहुंचे

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मरौना प्रखंड क्षेत्र के बेलही स्थित रामजी मंडल आवासीय परिसर में रविवार को डॉ पंकज कुमार के नेतृत्व में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ पंकज कुमार और उनकी टीम द्वारा 200 से अधिक लोगों की मुफ्त जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई. डॉ पंकज कुमार, जो रीढ़ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं उन्होंने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में घुटने के दर्द से पीड़ित मरीज पहुंचे. सभी मरीजों की बीपी की जांच, शुगर की जांच, यूरिक एसिड सहित बीएमडी मशीन द्वारा जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया. इसके साथ ही शिविर में बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) मशीन के माध्यम से भी लोगों की जांच की गई. जिससे हड्डियों की स्थिति का आकलन किया गया. मौके पर डॉ श्रेयस्कर, रुपेश कुमार, गणेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >