चार घंटे में लापता छात्रा सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

बच्ची के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया

निर्मली. अनुमंडल मुख्यालय स्थित नगर पंचायत निर्मली में शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चिल्ड्रन पार्क में खेल रही पांचवीं कक्षा की एक छात्रा अचानक लापता हो गई. घटना शाम करीब 5:30 बजे की है, जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी और कुछ ही देर में रहस्यमय तरीके से गायब हो गई. बच्ची के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. काफी खोजबीन के बावजूद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने तुरंत निर्मली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. थाना प्रभारी सियावर मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया. आसपास के इलाकों, गलियों, बाजारों और संभावित स्थानों पर तेजी से खोजबीन की गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ हर संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई. पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि महज चार घंटे के भीतर लापता छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया. बच्ची के सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली. थाना प्रभारी सियावर मंडल ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची किन परिस्थितियों में लापता हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >