डिक्की तोड़ बदमाशों ने उड़ाया 1.20 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

बेखौफ बदमाशों ने बुधवार अपराह्न एसएच 91 किनारे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर इस घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया

छातापुर. मुख्यालय स्थित बस पड़ाव के समीप बीओआई शाखा के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से बदमाशों ने एक लाख 20 हजार रुपये उड़ा लिया. बेखौफ बदमाशों ने बुधवार अपराह्न एसएच 91 किनारे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर इस घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया. पीड़ित व्यक्ति छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा वार्ड संख्या नौ निवासी बासुदेव यादव का पुत्र आलोक कुमार बताया जा रहा है. सूचना के बाद दिवा गश्ती में शामिल पुअनि प्रज्ञा कुमारी भारती दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की. जिसके बाद बैंक शाखा में जाकर सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीओआई शाखा से उन्होंने एक लाख रुपये की निकासी की. जिसके बाद शाखा के सामने ललन यादव के मकान में संचालित सीएसपी से 20 हजार रुपये निकाला. सभी रूपये, बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड आदि झोला में डालकर डिक्की में रख दिया. जिसके बाद वे बाइक के नजदीक स्थित एक दुकान में कोलड्रिंक खरीदने लगे. कोलड्रिंक लेकर जैसे ही बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि डिक्की खुला हुआ है और झोला गायब है. बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बैंक शाखा से ही उनका पीछा कर रहे हैं. पीछा करने वाले दोनों युवक डिक्की से झोला निकालकर भागते हुए दिख रहे हैं. इस संदर्भ में सहायक थानाध्यक्ष मो साहिद ने बताया कि बैंक शाखा एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है. पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >