सड़क दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की मौत

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया

करजाईन. करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 बायसी चौक से बांध पर जाने वाली सड़क पर राजा पोखर के पास रविवार की शाम एक बाइक सवार ने अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दिया था . घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति जगदीशपुर वार्ड नंबर 06 निवासी 55 वर्षीय रोहन मेहता को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार रोहन घर से महज 50 मीटर की दूरी पर ही रोड पार कर रहा था, तभी गांव के ही बाइक सवार रामदयाल शर्मा ने ठोकर मार दिया. जिससे रोहन जख्मी होकर रोड पर ही गिर कर घायल हो गया. इधर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आनन-फानन में घायल को सिमराही रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जिसे डॉक्टर ने नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान सोमवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पीड़ित परिजन द्वारा दिये गये आवेदन की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >