होली स्पेशल ट्रेन के राघाेपुर ठहराव को लेकर एसएम को सौंपा ज्ञापन

रेलवे बोर्ड द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किशनगंज से लालकुआं के बीच 05741/05742 साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है.

राघोपुर. रेलवे बोर्ड द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किशनगंज से लालकुआं के बीच 05741/05742 साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है. यह ट्रेन किशनगंज से 05 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार व लालकुआं से 06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जायेगी. हालांकि, इस विशेष ट्रेन का ठहराव राघोपुर जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर निर्धारित नहीं किया गया है, इससे स्थानीय लोगों में निराशा देखी जा रही है. किशनगंज–लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन के राघोपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. इसी क्रम में भाजपा जिला मंत्री सह पार्षद स्मृति कुमारी ने मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर मंडल के नाम एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक, राघोपुर के माध्यम से सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया कि समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राघोपुर रेलवे स्टेशन पर इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है. जिससे क्षेत्र के यात्रियों में मायूसी है. उन्होंने कहा कि राघोपुर, सुपौल जिले का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन और महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है. यह स्टेशन एनएच 27 और एनएच 106 के क्रॉसिंग बिंदु पर स्थित है. इससे इसका यातायात और व्यापारिक महत्व बढ़ जाता है. होली जैसे बड़े त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं. ऐसे में ट्रेन का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ेगा. बताया गया कि राघोपुर क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है. स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित भव्य विष्णु मंदिर स्थित है, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है. वहीं करीब चार किलोमीटर दूर महाभारत काल से जुड़े प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर स्थित है. जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं. मौके पर उमेश गुप्ता, अमरजीत साह, मयंक गुप्ता, प्रशांत आयुष वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >