राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सदस्यता अभियान शुरू

तीसरे स्थापना दिवस पर जुटे कार्यकर्ता

– तीसरे स्थापना दिवस पर जुटे कार्यकर्ता सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीसरे स्थापना दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला संयोजक धर्मपाल कुमार ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. जिला संयोजक धर्मपाल कुमार ने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों और नीतियों को गांव-गांव एवं पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं. उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है. आने वाले समय में बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा. कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दें. ताकि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ सकें. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, समान अवसर और विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई. मौके पर नीलांबर निराला, प्रशांत कुमार, गौतम कुमार, पप्पू कुमार, जयप्रकाश मेहता, प्रदीप कुमार, बिरजू कुमार गुप्ता, मनीषा देवी, विकास कुमार यादव, मोहन जायसवाल, रविंद्र कुमार मेहता, गौतम कुमार कुशवाहा, भोलेश मेहता, तेज नारायण मेहता एवं राजकुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >