जिला संतमत सत्संग का 34 वां वार्षिक अधिवेशन सह तीन दिवसीय सत्संग को लेकर बैठक आयोजित

स्थानीय लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग करने का वचन दिया.

सुपौल मरौना प्रखंड अन्तर्गत कमरैल पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय, हड़री में सोमवार को जिला संतमत सत्संग का 34 वां वार्षिक अधिवेशन सह तीन दिवसीय सत्संग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष राम लखन मेहता की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री जय प्रकाश यादव के संचालन में आयोजित की गई. जिसमें सर्वसम्मति से तदर्थ समिति बनाने का निर्णय लिया गया. स्थानीय लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग करने का वचन दिया. बैठक में जानकारी साझा करते हुए जिला अध्यक्ष राम लखन मेहता व जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि दुनिया के संत महात्माओं व महापुरूषों एवं सद्गुरू महर्षि मेंही परमहंस जी महराज के विचारों को जन-जन में पहुंचाकर सुख-शांति व मानव कल्याण के उद्देश्य से अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा कुप्पा घाट भागलपुर के दिशा निर्देश पर स्थानीय सत्संगी व धर्मप्रेमीयों के द्वारा मरौना प्रखंड के हड़री ग्राम में फरवरी 2026 में जिला अधिवेशन सह तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है. अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के सदस्य सह जिला सहायक मंत्री डॉ अमन कुमार ने सत्संगियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि पूज्य आराध्य देव सद्गुरू महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने वाली हिन्दी फिचर फिल्म मेंही एक विचार…. एक व्यक्तित्व का पहला लुक जारी हो रहा है. संतमत के कल्याणकारी ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने और सर्वजन सुलभ बनाने के उद्देश्य से संतमत के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय व सिद्धपीठ तपो भूमि कुप्पा घाट, भागलपुर में मोबाईल एप्लिकेशन और बेब साइट का प्रमोशन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा 1 जून 2025 को होना सुनिश्चित हुआ है. तदर्थ समिति का सर्वसम्मति से संयोजक श्याम सुन्दर शर्मा एवं सदस्य राम सुन्दर शर्मा, मिश्री लाल राय, राम प्रकाश शर्मा, रविन्द्र राय, राज कुमार शर्मा, विष्णुदेव यादव, बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, बलराम चौपाल, राज कुमार यादव, रामबिलास कामत, जय प्रकाश शर्मा आदि को बनाया गया है. बैठक में लक्ष्मी नारायण मेहता, फेकन यादव, डॉ. जागेश्वर साह, मिश्री लाल मंडल, शिव नारायण मेहता, बैद्यनाथ यादव, शिव शंकर यादव, प्राण ज्योति, दुर्गा चौधरी, अरूण मंडल, सूर्य नारायण मेहता, किशुनदेव मेहता, राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >