मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में सराबोर नजर आया

राघोपुर. प्रखंड के रामविशनपुर पंचायत स्थित खूबलाल उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर बनने और राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल करने वाले छात्र राजदीप कुमार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में सराबोर नजर आया. समारोह में राजदीप कुमार के साथ विद्यालय की द्वितीय टॉपर अर्चना कुमारी, इंटर की स्कूल टॉपर पूजा कुमारी व छात्र अभिनव कुमार को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक महानंद कुमार कुंदन ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार देव एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद यादव उपस्थित रहे, इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान राजदीप कुमार को मिथिला पाग, पुष्पमाला और उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान अन्य मेधावी छात्रों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार देव ने कहा कि राजदीप एक प्रतिभाशाली छात्र है. जिसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. वहीं जदयू नेता कमल प्रसाद यादव ने सरकार की शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों के कारण ही आज क्षेत्र के बच्चे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं. प्रधानाध्यापक महानंद कुमार कुंदन ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्र की मेहनत ने उसे एक नायाब हीरा बना दिया है. जिसका परिणाम आज सभी के सामने है. मौके पर बिरेन्द्र दास, रीता देवी, रवि भूषण दास, इंद्र भूषण दास, शिक्षक कमलेश कुमार, निधि सिन्हा, शालिनी कुमारी, मो रशाउदीन, मौसमी कुमारी, उदय शंकर, सुनील कुमार, महादेव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >