11 से 14 अप्रैल तक किये जाएंगे कई प्रतियोगिता

आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया

जदिया. आगामी अंबेडकर जयंती के अवसर पर आंबेडकर चौक मानगंज में आयोजित होने वाले ज्ञान-विज्ञान मेला को लेकर राष्ट्रीय युवा महासंघ की अहम बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एल के निराला ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 से 14 अप्रैल तक ज्योतिबा फुले जयंती से आंबेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसमें कवि सम्मेलन, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, मैराथन, कबड्डी, एथलेटिक्स, घुड़दौड़, शोभायात्रा एवं महापुरुषों के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति शामिल होंगे.मीडिया प्रवक्ता मनीष यादव ने बताया कि इस बार मेला को और आकर्षक बनाने की तैयारी है. जिसमें राज्य व राष्ट्रीय स्तर के बहुजन चिंतक व वक्ता भाग लेंगे. कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द तय की जाएगी. बैठक में आयोजन समिति का गठन करते हुए जनसंपर्क व प्रचार-प्रसार तेज करने का निर्णय लिया गया. साथ ही बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई. आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >