शराब लदी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है

निर्मली. मरौना थाना क्षेत्र के मधेपुर-भालुआही रोड पर मंगलवार देर रात एक शराब से लदी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से भीषण टकरा गई. हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी वार्ड नंबर 07 निवासी स्व ललित यादव के 24 वर्षीय इकलौते पुत्र रामप्रवेश कुमार यादव के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो मधेपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी. भालुआही गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर से महज 20 मीटर पहले वाहन नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे पिलर को तोड़ते हुए जामुन के पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर गाड़ी पर गिर पड़ा और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना पर मरौना थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से दरवाजा तोड़कर चालक का शव बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है. मृतक के दोस्त मिथिलेश मंडल ने बताया कि रामप्रवेश को कुछ दिन पहले ही शराब ढोने जैसे गलत काम से दूर रहने की सलाह दी गई थी. बीच में उसने यह काम छोड़ भी दिया था, लेकिन पुनः रुपये के प्रलोभन में फंसकर स्कॉर्पियो चलाने लगा और इसी दौरान उसकी मौत हो गई. इधर, पुलिस ने घटनास्थल से टूटे-बिखरे शराब की बोतलों को जब्त किया है. अधिकांश बोतलें हादसे में टूट चुकी हैं. शेष बोतलों की गिनती कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >