Supaul महेशपुर में दिव्यांगों के अधिकारों की दी गयी जानकारी

ग्राम महेशपुर, वार्ड नंबर-1, पंचायत कर्णपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट : Supaul News : सुपौल. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के सचिव मो अफजल आलम के निर्देश पर ग्राम महेशपुर, वार्ड नंबर-1, पंचायत कर्णपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर दिव्यांग बच्चों व व्यक्तियों को उसके कानूनी अधिकारों व उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पैनल अधिवक्ता ने बताया कि नालसा (मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2021 का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप निःशुल्क, सुलभ एवं प्रभावी कानूनी सहायता प्रदान करना है. इसके माध्यम से उन्हें न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित की जाती है, साथ ही उनके अधिकारों के संरक्षण और कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस योजना को अब और व्यापक बनाते हुए नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 में समाहित कर दिया गया है, जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रावधान जारी रखे गए हैं।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >