नगर क्षेत्र के चार स्थानों पर लगाया गया एलईडी टीवी, स्क्रीन पर दिखाए जा रहे सरकारी कार्यक्रम

स्वच्छ भारत के तहत कचरा प्रबंधन और राज्य व केंद्र सरकार के कई कार्यक्रमों को स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है.

वीरपुर नगर क्षेत्र के पूर्व से चिन्हित चार जगहों पर लगभग 32 लाख की लागत से एलईडी टीवी लगाया गया है. जिससे जहां एक ओर शहर का आकर्षण बढ़ा है. वहीं दूसरी ओर इस एलईडी टीवी से नगर के राजस्व प्राप्ति में बढ़ोतरी होगी. उक्त एलईडी को शहर के गोल चौक, बस स्टैंड, कुमार चौक और विश्वकर्मा चौक पर लगाए गए है. एलईडी टीवी के लगने से शहर में ख़ुशी का माहौल है. स्वच्छ भारत के तहत कचरा प्रबंधन और राज्य व केंद्र सरकार के कई कार्यक्रमों को स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है. इस बाबत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि नगर के चार स्थान पर एलईडी टीवी लगाया गया है. जिससे नगर की शोभा बढ़ी है. आनेवाले समय में यह व्यावसायिक हो जाएगा. स्थानीय व्यवसायी इस एलईडी टीवी के माध्यम से अपने संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि का विज्ञापन कराएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >