राष्ट्रीय कार्यशाला में ग्रिड वोल्टेज में उतार-चढ़ाव पर दिया व्याख्यान

अभियंत्रण महाविद्यालय के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के तृतीय दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

सुपौल. अभियंत्रण महाविद्यालय के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के तृतीय दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. तृतीय दिवस पर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने उन्नत तकनीकी विषयों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय गोपालगंज के असिस्टेंट प्रो अमित कुमार ने ग्रिड वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की स्थिति में डीएफआईजी के सुदृढ़ नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की. द्वितीय सत्र में लोकनायक जय प्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान के असिस्टेंट प्रो डॉ उमेश चौधरी ने एयरोडायनामिक डिज़ाइन, ब्लेड प्रोफाइल, दक्षता विश्लेषण एवं ऊर्जा उत्पादन के अनुकूलन पर प्रकाश डाला. तृतीय सत्र में बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, ओडिशा के डॉ सुमंत कुमार दलाई ने नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों में मल्टीलेवल इन्वर्टर्स की भूमिका और उनके औद्योगिक अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला. अंतिम सत्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोवा के डॉ संदीप चौरसिया ने स्मार्ट ईवी चार्जिंग एवं बैटरी स्वैपिंग अवसंरचना, सोलर फोरकास्टिंग तथा ग्रिड इंटीग्रेशन की उन्नत तकनीकों से प्रतिभागियों को अवगत कराया. प्राचार्य डॉ ए एन मिश्रा इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक हैं. उनके मार्गदर्शन एवं संरक्षण में कार्यशाला का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >