जिला निबंधन कार्यालय परिसर में जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ

इस रसोई में 08 से 10 दीदियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और ठोस कदम माना जा रहा है

सुपौल. जिला निबंधन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जीविका दीदी की रसोई का औपचारिक शुभारंभ जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर उन्होंने जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सहनी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रसोई का उद्घाटन किया. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा संचालित रसोई कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले में पहले से ही 05 जीविका दीदी की रसोई सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं, जिनकी सफलता को देखते हुए अब निबंधन कार्यालय परिसर में भी इसकी शुरुआत की गई है. इससे कार्यालय आने वाले लोगों को कम कीमत पर शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सहनी ने बताया कि इस पहल से न केवल लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा, बल्कि जीविका दीदियों की आय में भी वृद्धि होगी. रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन उपलब्ध होंगे, जिनका भुगतान नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा. इस रसोई में 08 से 10 दीदियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और ठोस कदम माना जा रहा है. इस मौके पर जिला स्तरीय प्रबंधक श्रवण कुमार झा, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रंजीत कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार समेत कई अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >