सरायगढ़ प्रखंड कार्यालय वेश्यम में सोमवार को भूमि विवाद से संबंधित जन समस्याएं के निष्पादन को लेकर को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह सीओ कशिश बख्शी ने की. जन समस्याएं को लेकर भूमि विवाद से संबंधित पांच आवेदन प्राप्त हुआ. प्रभारी बीडीओ सह सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित पांचों मामले का निष्पादन स्थलीय जांच रिपोर्ट के बाद किया जाएगा. इस मौके पर बीडीओ अच्युतानंद, सीओ धीरज कुमार, विजय कुमार सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
