नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा

खोले गये 26 फाटक, अलर्ट मोड में प्रशासन

– खोले गये 26 फाटक, अलर्ट मोड में प्रशासन वीरपुर. नेपाल के पहाड़ी इलाकों में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश का असर एक बार फिर कोसी नदी के जलस्तर पर साफ दिखने लगा है. रविवार को कोसी बराज पर स्थित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 04 बजे कोसी नदी का जलस्तर 01 लाख 89 हजार 390 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो कि स्थिरावस्था में है. नदी के बढ़ते दबाव को देखते हुए कोसी बराज के 56 में से 26 फाटक खोल दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, नेपाल के बराह क्षेत्र में रविवार सुबह 06 बजे से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई, जो 10 बजे तक जारी रही. इस दौरान जलधारा 1.23 लाख क्यूसेक से बढ़कर 1.32 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई. हालांकि इसके बाद बराह क्षेत्र में जलस्तर में कुछ गिरावट देखी गई, लेकिन कोसी नदी के मुख्य बहाव क्षेत्र में जलस्तर दोपहर 02 बजे तक 01 लाख 49 लाख से बढ़कर 01 लाख 89 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया. इस बीच, किसानों को राहत देने के उद्देश्य से पूर्वी कोसी मुख्य नहर में 6,500 क्यूसेक और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में 6,200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है ताकि धान की फसल के लिए पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध हो सके. हालांकि, फिलहाल बराह क्षेत्र में बारिश थमी हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने रविवार रात से लेकर गुरुवार तक फिर से बारिश की संभावना जताई है. यदि नेपाल के कोसी अंचल में फिर से भारी बारिश होती है, तो उसका सीधा प्रभाव कोसी नदी के जलस्तर पर पड़ेगा और स्थिति गंभीर हो सकती है. प्रशासन की ओर से नदी के दोनों तटबंधों पर सतत निगरानी रखी जा रही है. सभी स्पर और स्टर्ड अपने संरचनात्मक रूप से सुरक्षित बताए जा रहे हैं. तटबंधों की नियमित जांच और निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम तैनात है. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता वरुण कुमार ने बताया कि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार के खतरे की फिलहाल कोई सूचना नहीं है. विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >