अपहृता बरामद, आरोपित को भेजा गया जेल

अपहृता बरामद, आरोपित को भेजा गया जेल

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र से 22 सितंबर की रात्रि शादी की नीयत से घर के कमरे से उठाकर ले जाने वाले मुख्य आरोपित नगर परिषद क्षेत्र के हेमंतगंज वार्ड 23 निवासी अखिलेश कुमार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. मौके से नाबालिग को भी बरामद किया है. इस मामले के दो नामजद आरोपित फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मामले को लेकर नाबालिग की मां ने नप क्षेत्र के हेमंतगंज वार्ड 23 के तीन आरोपित अखिलेश कुमार, मिथिलेश सरदार और दीपक सरदार के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि बरामद नाबालिग को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है. आरोपित को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >