जानकारी देते वीरपुर एसडीएम विनय कुमार. | Prabhat Khabar Network

विश्वकर्मा पूजा को लेकर वीरपुर में सुरक्षा कड़ी, भीमनगर से रानीगंज तक आठ दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती

विश्वकर्मा पूजा को लेकर वीरपुर, भीमनगर, कोसी बराज और कटैया पावर हाउस में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए 8 दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

गुरुवार को आयोजित होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर वीरपुर, भीमनगर, कोसी बराज और कटैया पावर हाउस में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. इन स्थानों पर करीब 50 वर्षों से विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है. कोसी परियोजना की स्थापना और कटैया पावर हाउस के निर्माण के बाद से ही पूजा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही है.

भीड़ और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए संयुक्त आदेश

कटैया स्थित पूजा स्थल. | Prabhat Khabar Network

विश्वकर्मा पूजा के दौरान संभावित भीड़ और विधि-व्यवस्था को देखते हुए वीरपुर अनुमंडल प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी किया है. इसके तहत पूजा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा. भीमनगर मुख्य मार्ग से डायवर्ट किए गए रास्तों पर आवश्यकतानुसार प्रत्येक 100 से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

भीमनगर से रानीगंज तक दंडाधिकारी तैनात

प्रशासन की ओर से भीमनगर से रानीगंज तक आठ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इनके साथ आठ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल की भी तैनाती होगी. प्रशासन का उद्देश्य पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं और आम लोगों के आवागमन को सुचारू बनाए रखना है.

दोपहर 12 बजे से उत्पाद विभाग की निगरानी

विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्पाद विभाग की टीम भी चौकस रहेगी. भीमनगर सहरसा चौक पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक उत्पाद विभाग की टीम मौजूद रहेगी. इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जाएगी. वाहन चालकों की भी जांच होगी और शराब के नशे में पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

प्रमुख पूजा स्थलों पर रहेगी विशेष नजर

वीरपुर, भीमनगर, कोसी बराज और कटैया पावर हाउस में विश्वकर्मा पूजा के दौरान हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पहले से तैयारी की है. डायवर्ट किए गए मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर भी निगरानी रखी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >