टूर्नामेंट के दूसरे मैच में करजाइन ने सहरसा को हराया

इस मौके पर कॉमेंटेटर विवेक सोनू, लाल बाबू, अंपायर आशुतोष गामी, मंटू यादव, मनोज पंडित, स्कोरर सुनील कुमार आदि मौजूद थे

सरायगढ़. बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में शुक्रवार को कोसी क्रिकेट क्लब भपटियाही द्वारा सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन करजाइन के क्रिकेट टीम और सहरसा के क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें करजाइन क्रिकेट टीम ने सहरसा क्रिकेट टीम को 13 रनों से पराजित किया. क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन करजाइन के क्रिकेट टीम के कप्तान मिकाईल अंसारी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाया. जवाब में सहरसा के क्रिकेट टीम के कप्तान सद्दाम के नेतृत्व में सहरसा के क्रिकेट टीम ने 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाया. इस प्रकार करजाइन के क्रिकेट टीम को 13 रनों से विजयी घोषित किया गया. इस मौके पर कॉमेंटेटर विवेक सोनू, लाल बाबू, अंपायर आशुतोष गामी, मंटू यादव, मनोज पंडित, स्कोरर सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >