कीर्तन सह अष्टयाम को लेकर काली मंदिर परिसर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

कलश शोभा यात्रा में 351 युवतियां व महिलाएं समेत लगभग 2000 की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के बनेलीपट्टी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 बंगाली टोला स्थित काली मंदिर परिसर से शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा यात्रा निकाली गई. कलश शोभा यात्रा में 351 युवतियां व महिलाएं समेत लगभग 2000 की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर मुंशी पिपराही स्थित हहिया धार पहुंची. जहां युवतियों और महिलाओं ने अपने अपने कलश में जल लिया. वैदिक उच्चारण व भगवान के उदघोष के साथ कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची. जानकारी अनुसार इस बंगाली टोला में 300 बंगाली परिवार निवास करते हैं. हर वर्ष बंगाली परिवार 72 घंटे का कीर्तन सह अष्टयाम का आयोजन करते है. काफी धूमधाम व श्रद्धाभाव से एक उत्सव के रूप में कार्यक्रम को मनाते हैं. बताया जा रहा है कि पिछले करीब 35 वर्षों से यह कार्यक्रम लगातार हो रहा है. इस बीच कोरोना काल में पाबंदी के बाद लगातार पांच वर्षों से यह कार्यक्रम बंद था. लेकिन पिछले साल से युवा वर्गों और महिलाओं ने इसे फिर से शुरू किया है. कमेटी के अध्यक्ष रजनीकांत डे व सदस्य संजय दास, अशोक विश्वास, सौरभ विश्वास, बलराम मेहता, बापन मंडल, पिंकी कुमारी, कल्पना देइ, चन्द्रमा देवी, मानती देवी, शीलू बर्मन, झंटू दास, निताय कुंडू, अप्पू दास उदय मंडल, शान्तो मंडल, धीरेन मंडल ने बताया कि शनिवार को कलश स्थापना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. रविवार की सुबह 9:00 बजे से 72 घंटे के अखंड अष्टयाम की शुरुआत की जाएगी. अष्टयाम के लिए बंगाल से कीर्तन पार्टी को मंगाया गया है. चार फरवरी को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >