जदयू की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

आगामी विधानसभा चुनाव में भी नीतीश का नारा बुलंद रहेगा और एनडीए 225 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी

सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत घूरण पंचायत में रविवार को जनता दल यूनाइटेड की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ कमेटियों को अधिक क्रियाशील एवं प्रभावशाली बनाना था, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु मनोहर ठाकुर को जदयू का कार्यकारी पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस अवसर पर जदयू के प्रधान महासचिव जगदीश प्रसाद यादव ने कहा, मनोहर ठाकुर पार्टी के एक लगनशील और समर्पित कार्यकर्ता हैं. उनके नेतृत्व में पंचायत स्तर पर संगठन को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी नीतीश का नारा बुलंद रहेगा और एनडीए 225 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी. इस दौरान जदयू के जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी इस बार बूथ जीतो, चुनाव जीतो की रणनीति पर कार्य कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, राज्य में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और वृद्धजन पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 करना, मुख्यमंत्री की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और कृतज्ञता को दर्शाता है. बैठक में रामकिशोर राय, अबू नसर, तारिक अनवर, सतनारायण ठाकुर, वसीम मोहम्मद, तुफैल सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठनात्मक दिशा में सकारात्मक विचार साझा किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >