डीएम की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, 32 शिकायतों का किया गया निवारण

कार्यक्रम में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीति कुमारी द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनी गयी

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीति कुमारी द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनी गयी. जनता दरबार में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, आवास, जाति, आय प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याएं प्रमुख रही. संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की गहन जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित और न्यायसंगत समाधान करना है. सभी विभाग समन्वय बनाकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे और आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >