जयप्रकाश जया बने जदयू के प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए केवल जयप्रकाश जया ने ही नामांकन दाखिल किया था, जिसके कारण वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए

प्रतापगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित पारख धर्मशाला में रविवार को जदयू के संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया. चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से एक बार फिर जयप्रकाश जया को जनता दल यू का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. चुनाव, जदयू के प्रदेश पदाधिकारी द्वारा नियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी ललित भगत व पर्यवेक्षक ओम प्रकाश यादव की मौजूदगी में संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद के लिए केवल जयप्रकाश जया ने ही नामांकन दाखिल किया था, जिसके कारण वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. निर्वाचन के बाद जयप्रकाश जया ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी के साथियों ने उन्हें तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाएंगे. इस अवसर पर जदयू के पूर्व विधायक लखन ठाकुर, जिला प्रवक्ता प्रमोद मंडल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशन मंडल, पूर्व मुखिया कमल नारायण मंडल, चिलौनी दक्षिण के वर्तमान मुखिया कृष्ण कुमार मंडल सहित हरिहर यादव, जवाहर यादव, मुन्ना सिंह, मुकेश कुमार महतो, मनोज यादव, महेंद्र मंडल, ललन मंडल, राजकुमार भगत, नारायण पादुका, शंकर पादुका, सुशील मंडल, शैलेंद्र गुप्ता, झाड़ीलाल दास, जगदीश दास, मुगिया देवी, परमेश्वरी देवी, मनोज झा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >