मंडल कारा में रातभर चला सघन छापेमारी अभियान, गांजा बरामद

प्रत्येक वार्ड के लिए गठित टीम में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद थे

सुपौल. मंडल कारा में गुरुवार की देर रात अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान जेल के सभी 12 वार्डों में अलग-अलग टीम बनाकर लगभग दो घंटे से अधिक समय तक सघन तलाशी ली गई. प्रत्येक वार्ड के लिए गठित टीम में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. तलाशी के दौरान जेल में बंद बंदियों से पूछताछ की गई व अवैध और अवांछित वस्तुओं की मौजूदगी को लेकर सख्ती से जांच की गई. छापेमारी के क्रम में मंडल कारा के एक वार्ड से कुछ मात्रा में गांजा बरामद किया गया. जिसे जब्ती सूची में दर्ज कर जेल प्रशासन द्वारा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है. अभियान के दौरान जेल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भी पूछताछ की गई और उन्हें नियमित निरीक्षण व आवश्यक छापेमारी जारी रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को भी सुनिश्चित करने को कहा गया. बंदियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि जेल परिसर में मोबाइल, चार्जर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा अन्य अवैध सामग्री पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जेल प्रशासन को बंदियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत जानकारी जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं. इस गहन जांच अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस लाइन), सभी थानों के थाना प्रभारी, सुपौल प्रखंड के अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, सरायगढ़ प्रखंड के बीडीओ, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित अन्य दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >