पंचमुखी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना, अष्टयाम के बाद हुआ महाप्रसाद वितरण

बरैल वार्ड नंबर 04 में भक्तिमय रहा माहौल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

– बरैल वार्ड नंबर 04 में भक्तिमय रहा माहौल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत बरैल वार्ड नंबर 04 स्थित मनोकामना सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर पंचमुखी बजरंग बली की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई. इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. मूर्ति स्थापना के बाद आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. जिन्होंने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंदिर परिसर में 24 घंटे का अष्टयाम का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया. अष्टयाम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा. श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे. महिला, पुरुष एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन और भी भव्य बन गया. शनिवार को अष्टयाम की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में पहुंचे थे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूती मिलती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण एवं नवयुवक समिति के सदस्यों का सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >