सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

शोकपुर की टीम ने मधुबनी को तीन विकेट से किया पराजित

– शोकपुर की टीम ने मधुबनी को तीन विकेट से किया पराजित सरायगढ़. बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में शुक्रवार को कोसी क्रिकेट क्लब भपटियाही द्वारा सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कोसी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष बबलू चौधरी, मुखिया विजय कुमार यादव, सुभाष कुमार यादव, इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम मैच का मधुबनी क्रिकेट टीम के कप्तान आशीष मिश्रा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 19. 4 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाया. जवाब में शोकपुर के क्रिकेट टीम के कप्तान कैलाश कुमार के नेतृत्व में शोकपुर के क्रिकेट टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट से मैच जीत लिया. इस मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा बिहार महिला क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी राजलक्ष्मी को सम्मानित भी किया गया. मैच का कमेंट्री विवेक सोनू व लाल बाबू ने किया. अंपायर आशुतोष गामी, मंटू यादव, मनोज पंडित, स्कोर सुनील कुमार द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया. शनिवार को दूसरा मैच करजाइन बाजार और सहरसा के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >