विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने के लिए हर बिहारवासी दे योगदान : विकास वैभव

हरदी स्थित मां वन देवी दुर्गा स्थान परिसर में शनिवार देर शाम गार्गी पाठशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया.

मां वन देवी दुर्गा स्थान परिसर में गार्गी पाठशाला का शुभारंभ

सुपौल. हरदी स्थित मां वन देवी दुर्गा स्थान परिसर में शनिवार देर शाम गार्गी पाठशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर सीनियर आइपीएस अधिकारी एवं लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के प्रणेता विकास वैभव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में लेट्स इंस्पायर बिहार के सुपौल समन्वयक कुमार भागवत, गार्गी पाठशाला की संचालिका बागिशा यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीनियर आइपीएस विकास वैभव ने कहा कि उन्हें अत्यंत प्रसन्नता है कि हरदी, सुपौल में गार्गी पाठशाला की स्थापना की गई है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार के 16 जिलों में इस प्रकार के लगभग 30 केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां समाज के जागरूक लोग आगे आकर शिक्षा से वंचित बच्चों तक ज्ञान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने के लिए हर बिहारवासी को अपना योगदान देना होगा.

विकास वैभव ने जोर देते हुए कहा कि हमें जाति, समुदाय, लिंग भेद और विचारधाराओं के मतभेदों से ऊपर उठकर यह सोचना होगा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय कैसे बढ़े, उद्यमिता की क्रांति कैसे लाई जाए और युवाओं को स्टार्टअप्स के लिए कैसे प्रेरित किया जाए. इसी उद्देश्य से लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान चलाया जा रहा है. जिससे आज लगभग सवा तीन लाख लोग स्वैच्छिक रूप से जुड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि शिक्षा केंद्रों के साथ-साथ लगभग 600 स्टार्टअप्स भी इस अभियान से जुड़े हैं. लक्ष्य है कि हर जिले में कम से कम पांच ऐसे स्टार्टअप हों, जिनसे सौ-सौ लोगों को रोजगार मिल सके. वर्तमान में बिहार के विभिन्न जिलों में लगभग 30 स्टार्टअप सक्रिय रूप से इस अभियान के साथ काम कर रहे हैं. कहा कि हैदराबाद, बेंगलुरु के बाद 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भी लेट्स इंस्पायर बिहार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. साथ ही देश-विदेश में बसे बिहारियों से अपील की गई कि वे अपने गांव और जिले से जुड़कर थोड़ा-थोड़ा योगदान दें, यदि यह संख्या लाखों तक पहुंचती है तो निश्चित रूप से बिहार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >