गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया

वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में आयोजित नवाह यज्ञ का सोमवार को भव्य महाभंडारे के साथ समापन हो गया. मंगलवार को यज्ञ स्थल पर स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया. मंदिर के पुजारी कौशिक पाण्डेय ने बताया कि 18 अप्रैल से शुरू हुए इस नवाह यज्ञ का आयोजन पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया. यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन होता रहा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया. बसमतिया रोड स्थित हईया धार में विधिवत विसर्जन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में अशोक पंकज, दयानंद सिंह, राकेश कुमार, अनिश कुमार, राजकुमार, पीयूष पांडे, शांतनु पांडे, तुषार राय, रोहित कुमार सहित कई स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >