कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत स्थित लालमनियां वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई, जिसमें शिवनारायण साह के दो आवासीय एक मवेशी घर सहित रसोई घर व घर में रखा खाने पीने की समान सहित पांच बकरियों जलकर मर गयी. घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. इस दौरान आग की चपेट में आने से एक गाय का बछड़ा और एक व्यक्ति भी झुलस गए. आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना-स्थल पर पहुंचे तब-तक काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. अगलगी में जले मवेशी का पोस्टमार्टम के लिए मवेशी डाक्टर को बुलाया गया है. घटना की जानकारी प्रखंड प्रशासन को भी दी गई है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मदद का भरोसा दिया गया है. फिलहाल स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद कर रहे है.
आग लगने से घर जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान

आग लगने से घर जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान
Copied link
घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई