गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच, खान-पान पर ध्यान देने की दी गयी सलाह

स्वास्थ्य जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कराकर दवा उपलब्ध कराई गई

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी सरायगढ भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज और महराजी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदपीपर और एपीएचसी छिटही हनुमाननगर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत कुल 98 गर्भवती महिलाओं को शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि चारों अस्पताल में कुल 98 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई. स्वास्थ्य जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कराकर दवा उपलब्ध कराई गई. इस मौके पर लैब टेक्निशियन सत्यनारायण पासवान ने गर्भवती महिलाओं का वीडीआरएल, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, यूरीन, हिमोग्लोबिन सहित अन्य प्रकार की जांच की. जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं को ख़ान पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई. साथ ही भारी वज़न से परहेज बरतने एवं अधिक मात्रा में पानी पीने की बात कही गई. शिविर में डॉ चंद्रभूषण मंडल, डॉ लक्ष्मीकांत राय, डॉ मयंक रंजन, डॉ रवि शंकर कुमार सज्जाद अहमद पवन ओझा डॉक्टर रचना रानी लेखापाल राजीव रंजन मिश्र, लीलानंद सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश मंडल, एएनएम बबीता कुमारी, अर्चना कुमारी, डोली कुमारी, मुनकी कुमारी सुनिधि कुमारी, संजना गुप्ता, कुसुमलता कुमारी, अनिता कुमारी, शैला कुमारी, गीता कुमारी अन्य एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >