नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाइयों में हर्ष का माहौल

भाजपा दक्षिणी मंडल के उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय के मुख्यालय स्थित आवास पर मंगलवार को नेता व कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ.

छातापुर. भाजपा दक्षिणी मंडल के उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय के मुख्यालय स्थित आवास पर मंगलवार को नेता व कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. जहां बिहार भाजपा के युवा चेहरा नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के बाद मुंह मीठा कर खुशी व्यक्त किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री हजारी ने कहा कि बिहार भाजपा के युवा चेहरा नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से हर एक कार्यकर्ता उत्साहित हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व क्षमता से आगामी तीन राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहरेगा. वहीं सुशील कर्ण के बताया कि 1980 में भाजपा का गठन हुआ था. बीते 45 वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका है. जब बिहार भाजपा का कोई नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गए, यह निर्णय पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम के दूरगामी सोच का नतीजा है. कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गर्व की बात है. वहीं शिवकुमार भगत ने कहा कि कुशल नेतृत्व क्षमता और उर्जा से ओतप्रोत रहने के कारण ही नितिन नवीन पार्टी संगठन के शिखर पर पहुंचे हैं. मौके पर उत्तर भाग मंडल अध्यक्ष शंकर सहनी, सुशील कर्ण, चंद्रदेव पासवान, भोगानंद राजा, शत्रुघ्न शर्मा, रवि पांडेय, दिनेश सरदार, शंभू मेहता, सोनू कुमार मिश्रा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >