कोचिंग सेंटर से चापाकल की चोरी

मुख्यालय स्थित राजस्व कचहरी के पीछे पक्की सड़क किनारे स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

छातापुर. मुख्यालय स्थित राजस्व कचहरी के पीछे पक्की सड़क किनारे स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मंगलवार की देर रात दुस्साहसी चोरों ने कोचिंग परिसर से पाइप सहित चापाकल सेट को भी उखाड़ लिया. कोचिंग संचालक रितेश रंजन ने बताया कि नित दिन की तरह बुधवार सुबह जब कोचिंग सेंटर पहुंचे तो घटना ज्ञात हुई. अज्ञात चोर चदरे का घेरा फांदकर घुस गया. करीब 15 हजार की संपत्ति चुराकर ले गये. परिसर में लगे चापाकल सेट, दो सीलिंग फेन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की चोरी हुई है. बताया कि थाना में घटना की लिखित शिकायत कर चोरी गये सामग्री की बरामदगी की गुहार लगायी गयी है. बताया कि इससे पूर्व भी परिसर में किसी संवेदक के द्वारा रखे गये करीब एक सौ टाइल्स की चोरी हो गयी थी. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि घटना की स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >