श्री राम दरबार मंदिर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के राम विशनपुर पंचायत अंतर्गत हुसैनाबाद स्थित श्री राम दरबार मंदिर से राम नवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई. इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अपने सिर पर कलश रखा और पूरे श्रद्धा भाव के साथ यात्रा में हिस्सा लिया. महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंदिर प्रांगण से चिलौनी धार पहुंची. जहां उन्होंने विधि-विधान से कलश में जल भरा और फिर दोबारा शोभायात्रा में शामिल हो गयी. इस दौरान हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिला. शोभायात्रा श्री राम दरबार मंदिर से शुरू होकर वार्ड नंबर 11 से होते हुए दीनानगर और वार्ड 12 का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई. यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और प्रसाद वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया. इस आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ पूरी तरह सतर्क नजर आए। उनके नेतृत्व में कई पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तैनात थे. जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >