किशोरियों के हीमोग्लोबीन की हुई जांच, दिया गया परामर्श

किशोरियों के स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

– किशोरियों के स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुलास स्थित मॉडल विद्यालय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को किशोरियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को केंद्र में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर ‘सखी सहायता डेस्क’ के अंतर्गत आयोजित किया गया. जिसका उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं में कुपोषण एवं एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करना व उनके प्रति जागरूकता फैलाना था. विद्यालय के प्रधानाध्यापक तरुण कुमार ने बताया कि इस शिविर का आयोजन नोडल शिक्षिका रूबी कुमारी के नेतृत्व में किया गया. शिविर में विद्यालय की दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया. जहां उनके हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई. जांच के दौरान कई छात्राओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए. जिसके मद्देनज़र उन्हें उचित परामर्श दिया गया. स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों एवं शिक्षकों ने छात्राओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही जरूरतमंद छात्राओं के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया. ताकि वे समय रहते अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से उबर सकें. कार्यक्रम के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों पर भी खुलकर चर्चा की गई. छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और स्वयं के देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया. इस सत्र में छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. अपने सवाल खुलकर पूछे. जिससे उनके मन में मौजूद कई भ्रांतियां दूर हुई. अंत में प्रधानाध्यापक ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. ताकि छात्राएं स्वस्थ्य, जागरूक और आत्मनिर्भर बन सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >