राघोपुर में दुकान के सामने खड़े गल्ला व्यापारी को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

राघोपुर में एक सड़क हादसे में गल्ला व्यापारी कामेश्वर खिरहर की दर्दनाक मौत हो गई. अपनी दुकान के सामने खड़े व्यापारी को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी. गंभीर चोटों के बाद इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई.

राघोपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सायत में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में 48 वर्षीय गल्ला व्यापारी कामेश्वर खिरहर की मौत हो गई. हादसा केएन इंटर कॉलेज के पास एनएच-131 पर हुआ. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. शुक्रवार सुबह उनके घर पर रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.

दुकान के सामने खड़े थे कामेश्वर

परिजनों ने बताया कि कामेश्वर खिरहर लक्ष्मीपुर सायत वार्ड संख्या-2 के रहने वाले थे और गल्ला का कारोबार करते थे. गुरुवार की रात वह अपनी दुकान के सामने सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान सिमराही की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर लगते ही सड़क किनारे गिर पड़े

बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कामेश्वर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े और बेहोश हो गये. हादसे में उनके शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी. आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

मधेपुरा ले जाते समय रास्ते में मौत

रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौटे.

मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम

मृतक व्यवसायी के आवास पर लोगों की भीड़. | Prabhat Khabar Network

कामेश्वर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गये हैं. शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग उनके घर पहुंचने लगे.

अज्ञात बाइक चालक की तलाश में पुलिस

हादसे की जानकारी मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस हादसा करने वाली अज्ञात बाइक और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है.

पुलिस ने कहा, आगे की कार्रवाई जारी

राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष झा

आशुतोष झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. राघोपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >