कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि

उनका स्पष्ट विचार था कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है

त्रिवेणीगंज. बाजार के हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल यादव ने की. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष सुधार रिर्जड ने महात्मा गांधी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे. उनका स्पष्ट विचार था कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के अत्याचारों के बावजूद गांधी जी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे. गांधी जी ने कहा था कि तुम मुझे यातनाएं दे सकते हो, मेरा शरीर नष्ट कर सकते हो, लेकिन मेरे विचारों को नहीं मार सकते. प्रखंड महासचिव शंभू नाथ यादव ने कहा कि महात्मा गांधी एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सादगी को अपना जीवन मंत्र बनाया. गांधी जी का यह संदेश था कि जब तक देश के अंतिम व्यक्ति के बदन पर कपड़ा नहीं होगा, तब तक वे भी सादगीपूर्ण जीवन जिएंगे. कार्यक्रम में डॉ विश्वनाथ सर्राफ, डॉ सिद्दीकी, परमानंद यादव, संजय यादव, परमानंद दीक्षित, रमेश सरदार, अजय कुमार, अनिल कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >