अगलगी में टेंट सामान समेत चार घर जले, लाखों का नुकसान

घटना को लेकर प्रखंड प्रशासन को आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया गया है

फोटो – 17 कैप्सन – राख में तब्दील घर कटैया-निर्मली पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत स्थित वार्ड नंबर 09 गिदराही में शुक्रवार की देर शाम अचानक लगी आग में दो लोगों के चार घर एवं घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग की लपटें इतनी तेज था कि जबतक लोग कुछ समझ पाते तब-तक मनीष कुमार और प्रभु मंडल का घर एवं घर में रखा 20 पैकेट गेहूं सहित सभी घरेलू सामान जल गया. वहीं मनीष कुमार टेंट का काम करता था. उनका भी टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित गृह स्वामी मनीष कुमार ने बताया किसी असामाजिक तत्व द्वारा बीड़ी सिगरेट या गांजा पीने से यह घटना घटित हुई है. अगलगी की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई. स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया तब-तक काफी विलंब हो चुका था. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में चारों घर स्वाहा हो गये. इस घटना में पीड़ित गृह स्वामी मनीष कुमार और प्रभु मंडल को लाखों रुपए का नुक़सान हुआ है. घटना को लेकर प्रखंड प्रशासन को आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया गया है. पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की गई है. आवेदन के आलोक में हल्का कर्मचारी द्वारा क्षति का आकलन कर अंचल कार्यालय को रिपोर्ट समर्पित करने की बात कही गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >